कपूरथला केंद्रीय जेल में शनिवार शाम कैदियों के दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बैरक नंबर-4 में शुरू हुआ विवाद तेजी से बढ़ गया, जिसके बाद जेल प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाना पड़ा।
रिपोर्ट्स के अनुसार स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान 7 से 8 राउंड फायरिंग भी की गई। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। आसपास के जिलों से भी पुलिस बल भेजे जाने की बात सामने आई है।
इस मामले पर एस.एस.पी. कपूरथला ने स्पष्ट किया है कि यह कोई जेल ब्रेक की घटना नहीं थी। उनके अनुसार कैदियों के दो गुटों में आपसी झड़प हुई थी, जिस पर अब काबू पा लिया गया है। फिलहाल भारी पुलिस फोर्स तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
अभी तक किसी कैदी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेल के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।













Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.