पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रोन के जरिए लगातार भारत में अवैध हथियार और नशीले पदार्थ भेजने की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि, हर बार भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान की साजिशों को नाकाम कर रही हैं।
इसी कड़ी में शाम करीब 5 बजे बीएसएफ जवानों ने रूटीन सर्च ऑपरेशन के दौरान बीओपी गट्टी बिसोके के पास खेतों की बाड़ के सामने से हेरोइन का एक बड़ा पैकेट बरामद किया।
जब जवानों ने पैकेट को खोलकर जांच की तो उसमें दो अलग-अलग पैकेट मिले। प्रत्येक पैकेट में 10-10 छोटे पैकेट थे, यानी कुल 20 पैकेट बरामद किए गए।
बरामद सामग्री का वजन करने पर पैकिंग सहित करीब 11 किलो हेरोइन पाई गई। बीएसएफ ने इसे बड़ी कामयाबी बताया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।













Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.