पंजाबी गायक Sidhu Moosewala के पिता Balkaur Singh Sidhu की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने जांच की, जिसमें हार्ट की एक आर्टरी में ब्लॉकेज सामने आया। इसके बाद तुरंत एंजियोप्लास्टी की गई।
सूत्रों के मुताबिक, बलकौर सिंह पिछले कुछ दिनों से लगातार सीने में दर्द महसूस कर रहे थे। उन्होंने पहले Postgraduate Institute of Medical Education and Research में भी जांच करवाई थी, लेकिन राहत न मिलने पर जयपुर में इलाज करवाने का फैसला लिया।
जयपुर के Rajasthan Hospital में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह राव की निगरानी में उनकी विस्तृत जांच हुई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की टीम ने बिना देरी किए एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी की। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इलाज के दौरान उनकी पत्नी चरण कौर और परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल में मौजूद रहे। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें आराम करने और नियमित हेल्थ चेकअप करवाने की सलाह दी है।













Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.