बठिंडा
बठिंडा के भुच्चो मंडी के वार्ड नंबर 2 में निकाय चुनाव के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कथित तौर पर पुलिस गाड़ी में बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स ले जाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना के बाद अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस वाहन को घेर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स को निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया जाना था। लेकिन पुलिस वाहन में बैलेट बॉक्स ले जाए जाने की सूचना मिलते ही वहां मौजूद लोगों और अकाली कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर अकाली कार्यकर्ताओं ने मौके पर धरना दे दिया, जिसके बाद स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने की भी खबर सामने आई है। काफी देर तक इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।













Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.