भारी बारिश के चलते हेमकुंठ साहिब बद्रीनाथ केदारनाथ की यात्रा रुकी

इस समय की सबसे बड़ी खबर – पहाड़ी और ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों (विशेषकर रुद्रप्रयाग और चमोली) में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रशासन ने बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया है यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया है।

  • अपडेट: लगातार भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा को एहतियातन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
  • प्रशासन की कार्रवाई: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर श्रीनगर गढ़वाल, एनआईटी (NIT) ग्राउंड और आवास विकास मैदान समेत अन्य पड़ावों पर वाहनों को रोक दिया गया है।
  • अपील: मौसम और सड़कों की सुरक्षा का आकलन होने के बाद ही यात्रा फिर से शुरू होगी। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से धैर्य बनाए रखने और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, पानी और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.