मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अमृतसर स्थित उनके घर के बाहर फायरिंग होने की खबर है।
सूत्रों के अनुसार, अमृतसर के होली सिटी इलाके में स्थित कपिल शर्मा के घर के बाहर गोली चलने की सूचना मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है जब Kapil Sharma से जुड़ी किसी प्रॉपर्टी को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी विदेश में स्थित उनके रेस्टोरेंट समेत अन्य ठिकानों पर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।













Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.